BEYOND Developments ने रास अल खैमाह की मरजान बीच पर EVERMORE मास्टरप्लान का अनावरण किया

Business Wire India

BEYOND Developments ने रास अल खैमाह में मरजान बीच पर अपने पहले पूर्णतः मास्टरप्लान किए गए डेस्टिनेशन EVERMORE का अनावरण किया, जो साल 2026 के लिए BEYOND की विकास रणनीति के शुरुआती अध्याय और दुबई के परे विस्तार के साहसिक कदम को दर्शाता है।

विन अल मरजान आईलैंड के ठीक सामने रणनीतिक रूप से स्थित EVERMORE, समुद्र और मरजान के भावी बॉटैनिकल गार्डन से घिरा हुआ एक स्थायी जीवनशैली वाला रिहायशी वॉटरफ़्रंट डिस्ट्रिक्ट है। यह मास्टरप्लान फ़्रांस की परंपरागत सुंदरता के आधुनिक डिज़ाइन, प्राकृतिक समावेश और लाइफ़स्टाइल को केंद्र में रखने वाली योजना का अद्भुत संगम है, जिससे एक खास तरह के परिवेश का जन्म होता है, जहाँ इमारतों, आतिथ्य सुविधाओं और सार्वजनिक जगहों, पानी तथा हरियाली के बीच सुंदर तालमेल नज़र आता है।

BEYOND Developments के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष, महदी अमजद ने कहा: "रास अल खैमाह में विकास का एक नया दौर शुरू हो रहा है, जिसकी नींव अनुशासित योजना, बढ़ती वैश्विक प्रासंगिकता और यहाँ की लीडरशिप (शासक) के दूरदर्शी विज़न पर टिकी हुई है, जिन्होंने अपनी बहुमूल्य सहायता के साथ अमीरात में हमें प्रवेश करने का मौका देने में अहम भूमिका निभाई है।"

नया मास्टरप्लान, EVERMORE, का कुल फ़्लोर एरिया 7 मिलियन वर्ग फ़ुट में फैला हुआ है और इसके विकास की अनुमानित लागत AED 25 बिलियन से भी ज़्यादा है। यह एक असाधारण तटीय डेस्टिनेशन है, जिसकी बुनियाद विश्वस्तरीय डिज़ाइन, आतिथ्य सुविधाओं और सामुदायिक नेतृत्व की भावना पर टिकी हुई है। यह हमारे सफ़र की एक निर्णायक उपलब्धि है, क्योंकि ऐसा पहली बार हो रहा है, जब हम किसी परियोजना की नींव दुबई के बाहर रखने जा रहे हैं और यह रास अल खैमाह में भी हमारा पहला डेस्टिनेशन है और इसी वजह से यह प्रोजेक्ट अमीरात के शहरी, पर्यटन और आर्थिक विकास में सार्थक योगदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है,” अमजद ने आगे कहा।

Marjan के ग्रुप CEO, अब्दुल्ला अल अब्दूली ने कहा: “EVERMORE मरजान बीच और रास अल खैमाह के लिए एक बड़ी उपलब्धि को दर्शाता है। हमारे पोर्टफ़ोलियो का दूसरा सबसे बड़ा मास्टरप्लान होने के नाते, यह मरजान बीच को एक ऐसे डेस्टिनेशन में बदलने में सशक्त भूमिका अदा करेगा, जहाँ लाइफ़स्टाइल, आतिथ्य सुविधाओं और कुदरत साथ मिलकर अमीरात के भविष्य को आकार देंगे।

इस रूपांतरकारी विकास परियोजना में BEYOND के साथ हाथ मिलाकर हमें गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि यह परियोजना सिर्फ़ मरजान बीच के लिए एक अभूतपूर्व उपलब्धि होगी, बल्कि रास अल खैमाह में रीयल एस्टेट और पर्यटन की विकास गाथा का भी एक प्रमुख अध्याय साबित होगी। यह मास्टरप्लान बीच के विकास को सुंदरता और सार्थकता का एक नया तोहफ़ा देने के साथसाथ, अंतरराष्ट्रीय लाइफ़स्टाइल और निवेश के डेस्टिनेशन के रूप में उसकी स्थिति को मज़बूत करता है,” अल अब्दूली ने आगे कहा।

2,50,000 वर्ग मीटर में फैले लैंडस्केप्ड ओपन स्पेसेज़ और एक केंद्रीय बॉटनिकल गार्डन के साथ, EVERMORE को पूर्णतः पेडेस्ट्रियन मास्टरप्लान के रूप में डिज़ाइन किया गया है। छायादार राहदारियाँ और हरेभरे मार्ग बॉटनिकल गार्डन को 3.5 किलोमीटर के सुलभ बीचफ़्रंट से जोड़ते हैं, जिससे लोगों के मन में पैदल चलने, सेहत के प्रति सजग रहने और मानवकेंद्रित जीवनशैली अपनाने का उत्साह पैदा होगा। इस डेस्टिनेशन में रिहायशी, आतिथ्य सुविधाओं और रिटेल सेवाओं का समावेश है, जिसमें 1 मिलियन वर्ग फ़ुट में फैली हॉस्पिटैलिटी और ब्रैंडेड रिहायशी ऑफ़रिंग्स शामिल हैं, साथ ही फ़ेस्टिवल और इवेंट्स प्लाज़ा, बॉटनिकल सूक, एक F&B विलेज तथा बीच की पूरी लंबाई में बनी राहदारी मौजूद है। ये सभी साथ मिलकर इसे एक स्वतंत्र सांस्कृतिक आरामगाह बनाते हैं।

इसका डिज़ाइन फ़्रांस की परंपरागत वास्तुकला, अनुपात, समरूपता और स्थानिक क्रम से प्रेरित है, जिसे समकालीन रूप दिया गया है। कैस्केड शैली में बनाई गई इमारतों से समुद्र और लैंडस्केप का ज़्यादासेज़्यादा नज़ारा देखा जा सकता है, जबकि यहाँ फैली हरियाली और छायादार राहदारियाँ तथा पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए ब्रिज आराम, निजता और सहज कनेक्टिविटी देते हैं।

EVERMORE को पीढ़ियों तक टिके रहने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह रास अल खैमाह विज़न 2030 और अमीरात के विकसित होते शहरी आर्थिक परिदृश्य में सार्थक योगदान करता है।

Source: AETOSWire

 

तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/20260217969384/en

 

संपर्क विवरण:

वाएल सरीद्दीन

PR मैनेजर

टेलीफ़ोन + 971551077949

wael.sarieddine@beyondproperties.ae


Disclaimer: The above press release comes to you under an arrangement with Business Wire India. We take no editorial responsibility for the same.

Business Wire India

Business Wire India, established in 2002, India's premier media distribution company ensures guaranteed media coverage through its network of 30+ cities and top news agencies.